शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 8 सितंबर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी।जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ऑरो टेक्सटाइल, बद्दी, जिला सोलन में मशीन ऑपरेटर के 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती में 10वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार पात्र होंगे।चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 13,500 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही चयनित कर्मचारियों को आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। रोजगार की तलाश कर रहे पात्र युवाओं के लिए यह एक अच्छा अवसर है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे eemis.hp.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अन्य आवश्यक दस्तावेजों तथा बायोडाटा/रिज्यूम के साथ उप रोजगार कार्यालय रामपुर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8410184542 अथवा 9816021174 पर संपर्क कर सकते हैं।

