By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बालीवाल में तेज होगा विकास का पहिया, 125 करोड़ की योजनाओं पर शुरू होगा काम: अग्निहोत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बालीवाल में तेज होगा विकास का पहिया, 125 करोड़ की योजनाओं पर शुरू होगा काम: अग्निहोत्री
himachalNews

बालीवाल में तेज होगा विकास का पहिया, 125 करोड़ की योजनाओं पर शुरू होगा काम: अग्निहोत्री

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/09/20 at 5:52 PM
Share

ऊना, राकेश-:उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बालीवाल पंचायत में आने वाले एक वर्ष के दौरान विकास कार्यों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। क्षेत्र में करीब 125 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को गति दी जा रही है और इनके लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीवाल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजुआणा-पोलियां सड़क के निर्माण पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी गई है।

वहीं, पुबोआल-बालीवाल सड़क पर 3.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। समनाल-पंजुआणा सड़क के लिए भी 14 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं और इसकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।उन्होंने बताया कि पंजुआणा में 100 करोड़ रुपये की लागत से लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क का प्रशासनिक भवन करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। 8.50 करोड़ रुपये की लागत वाले वर्किंग वीमेन हॉस्टल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पीएचसी बालीवाल के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है।अग्निहोत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

बालीवाल स्कूल में अगले सत्र से शुरू होगी कॉमर्स की पढ़ाई

उप मुख्यमंत्री ने स्कूल में करीब 22 लाख रुपये की लागत से तैयार अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।उन्होंने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से बालीवाल स्कूल में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। वहीं कांगड़ स्कूल में म्यूजिक की कक्षाएं भी आरंभ होंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन की ओर से विकास को लेकर रखी गई मांगों को पूरा किया जाएगा। वर्तमान में विद्यालय में 174 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर होने वाली आलोचनाओं की उन्हें चिंता नहीं है। सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बालीवाल से महाविद्यालय जाने वाली छात्राओं के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की भी बात कही।

हरोली कॉलेज में अगले साल शुरू होंगी एमएससी और लॉ की कक्षाएं

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली महाविद्यालय में अगले वर्ष विद्यार्थियों की संख्या करीब 1000 तक पहुंचने की उम्मीद है। वर्तमान में यहां लगभग 500 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से कॉलेज में एमएससी और लॉ की कक्षाएं शुरू करने की योजना है।उन्होंने कहा कि हरोली महाविद्यालय को बेहतर सुविधाओं से युक्त उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से 29 सितंबर को हरोली महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पंजाबी गायक गुरदास मान विशेष प्रस्तुति देंगे।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया।

TAGGED: Una Baliwal deputy CM Agnihotri
Chandrika September 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सीईआईआर पोर्टल से सुंदरनगर पुलिस ने ट्रेस किए 10 गुम व चोरी हुए मोबाइल
Next Article कुनिहार के कोठी चौक में दो मोटरसाइकिलें आग की भेंट, जानबूझकर आग लगाने का शक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

₹1500 मासिक गारंटी को लेकर 25 सितंबर को कुटलैहड़ में महिलाओं की जन आक्रोश रैली

Ago

46 पीएम श्री स्कूलों के मुखियाओं को लीडरशिप की ट्रेनिंग, शिक्षा की गुणवत्ता और डिजिटल सुविधाओं पर फोकस

Ago

गरामोड़ा में आबकारी विभाग की दबिश, पंजाब मार्का बीयर की 150 पेटियां पकड़ीं

Ago

54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को दिया जा रहा बुनियादी प्रशिक्षण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?