By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दरकाटा-त्रिपल स्टेशन मार्ग पर धंसी पुली, चार घंटे थमी वाहनों की आवाजाही
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दरकाटा-त्रिपल स्टेशन मार्ग पर धंसी पुली, चार घंटे थमी वाहनों की आवाजाही
himachalNews

दरकाटा-त्रिपल स्टेशन मार्ग पर धंसी पुली, चार घंटे थमी वाहनों की आवाजाही

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/09/26 at 5:21 PM
Share

देहरा,गुलशन धनोहा-:दरकाटा से त्रिपल रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क पर शुक्रवार शाम पुली धंस जाने के कारण करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क के नीचे बनी पुली अचानक धंसने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। इससे सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे एक हाइड्रा मशीन दरकाटा-त्रिपल रेलवे स्टेशन मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क के नीचे बनी पुली अचानक धंस गई। पुली के धंसने से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मार्ग से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू किए गए।

मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसके बाद जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाया गया। जेसीबी की सहायता से पुली के धंसे हिस्से में मिट्टी और मलबा डाला गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही के योग्य बनाया गया।रात के समय जेसीबी की मदद से पुली के ऊपर मिट्टी डालकर रास्ता समतल किया गया, जिसके बाद दरकाटा से त्रिपल रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर यातायात दोबारा शुरू हो सका। करीब चार घंटे बाद मार्ग खुलने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।हालांकि, फिलहाल पुली की मरम्मत स्थायी रूप से नहीं हुई है। मिट्टी डालकर की गई व्यवस्था केवल अस्थायी समाधान है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि पुली की जल्द स्थायी मरम्मत कर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में दोबारा यातायात बाधित न हो।

TAGGED: Kangra Culvert collapses on Darkata-Tripal station route
Chandrika September 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुभाष ठाकुर का चुनावी ऐलान, बोले- बिलासपुर सदर में विकास और कानून व्यवस्था बनी बड़ी चिंता
Next Article ऊहल क्षेत्र की अनदेखी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊहल क्षेत्र की अनदेखी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Ago

सुभाष ठाकुर का चुनावी ऐलान, बोले- बिलासपुर सदर में विकास और कानून व्यवस्था बनी बड़ी चिंता

Ago

रजोल-ठानपुरी फोरलेन अलाइनमेंट पर अभी फैसला लंबित, चार विकल्पों में से एक पर केंद्र की मंजूरी का इंतजार

Ago

चुराह में बिजली लाइन और खंभे चोरी करने का प्रयास, विभाग को लाखों का नुकसान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?