By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गांधी-शास्त्री जयंती पर छोटी काशी में गूंजा एकता का संदेश, प्रभात फेरी में जुटे लोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गांधी-शास्त्री जयंती पर छोटी काशी में गूंजा एकता का संदेश, प्रभात फेरी में जुटे लोग
himachalNews

गांधी-शास्त्री जयंती पर छोटी काशी में गूंजा एकता का संदेश, प्रभात फेरी में जुटे लोग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/02 at 5:27 PM
Share

मंडी,धर्मवीर-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर छोटी काशी मंडी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रशासन और मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।प्रभात फेरी के दौरान शहर में भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने शांति, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए प्रभात फेरी गांधी चौक पहुंची। यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान लोगों ने गांधी जी के विचारों को स्मरण करते हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

इसके बाद सेरी मंच पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं गांधी भवन में मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने की शपथ ली।मंडी जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी का देश की आजादी में योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देशवासियों को संघर्ष का रास्ता दिखाया। उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं।चंपा ठाकुर ने कहा कि सभी को गांधी जी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद करते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।

TAGGED: Mandi tribute to 'Chhoti Kashi' on Gandhi-Shastri Jayanti
Chandrika October 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गांधी जयंती पर धर्मशाला में निकली प्रभात फेरी, सर्वधर्म सभा में शांति और सद्भाव का संदेश
Next Article गांधी जयंती पर हमीरपुर में विशेष भजन संध्या, गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हरोली कॉलेज के नामकरण और प्रतिमा विवाद पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस से मांगा जवाब

Ago

NDPS कार्रवाई तेज: होटल ‘क्वालिटी’ समेत 8 दुकानों का कब्जा अब डमटाल पुलिस के पास

Ago

रिज से जाखू मंदिर तक चला स्वच्छता अभियान..110 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्रित

Ago

एसएफआई बैजनाथ कॉलेज में नई कमेटी का गठन, पम्मी ठाकुर कन्वीनर और शिवानी को-कन्वीनर नियुक्त

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?