शिमला-: निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 5 नवंबर, 2026 को निजी कंपनी में विभिन्न पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10 युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि एम/एस हिमानी गोयल, गोविल निवास, टॉप फ्लोर, हिमलैंड होटल के सामने, शिमला में साक्षात्कार आयोजित होंगे। कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव, ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव और कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 14,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।अधिकारी ने बताया कि अच्छे कम्युनिकेशन स्किल वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। एमएस ऑफिस, गूगल शीट्स और गूगल डॉक्स का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है। टेली-कॉलिंग, सेल्स और बिजनेस डेवलपमेंट में अनुभव रखने वालों को विशेष वरीयता दी जाएगी।
ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी
इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण नहीं होने पर अभ्यर्थी eemis.hp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 5 नवंबर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक अपने बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित स्थल पर पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए 8350989895 पर संपर्क करें।
