By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन, अनुराग ठाकुर और राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन, अनुराग ठाकुर और राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
himachalpolitical

हमीरपुर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन, अनुराग ठाकुर और राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/04 at 5:44 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-: जिला हमीरपुर में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मेलन में प्रदेशभर से पहुंचे पूर्व कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व सरकारों ने हमेशा सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर की सरकारों के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।वहीं, सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी देश की रीढ़ हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों को घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट सहित कई सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं, जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर उन्होंने पूर्व कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने आगामी चुनावों में सरकार बदलने के लिए पूर्व कर्मचारियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

TAGGED: Hamirpur BJP Ex-Employees Cell seminar
Chandrika November 4, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एसडीएम पारस अग्रवाल ने चिंतपूर्णी मंदिर का किया दौरा,श्रद्धालुओं की सुविधाओं और विकास कार्यों की समीक्षा
Next Article सेंट थॉमस स्कूल में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति किया जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

देहरा में बंसी लाल गुर्जर का कांग्रेस सरकार पर हमला, किसानों के समर्थन में भरी हुंकार

Ago

पूर्व सैनिक कमल कश्यप ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग महिला को दिए 21 हजार रुपये

Ago

अवैध वन उपज परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा, छह वाहन जब्त

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?