By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 32.57 ग्राम चिट्टे के मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > 32.57 ग्राम चिट्टे के मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
crimehimachal

32.57 ग्राम चिट्टे के मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/05 at 8:25 PM
Share

नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 32.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामदगी मामले में अमृतसर (पंजाब) से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस इस गिरफ्तारी को नशा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंचने की दिशा में अहम सफलता मान रही है।

मामले के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को CIA विंग नूरपुर की टीम कंडवाल क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नागनी माता मंदिर बस स्टॉप के पास दो युवक चिट्टा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर दबिश देकर दोनों की तलाशी ली। इस दौरान राकेश ठाकुर (36), निवासी गांव खनोड़, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी, वर्तमान निवासी दाड़नू, धर्मशाला के बैग में रखी जींस की जेब से 32.57 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उसके साथ मौजूद विकास (24), निवासी बरोल, धर्मशाला को भी गिरफ्तार किया गया था।इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में 15 अक्टूबर को अभियोग संख्या 260/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के आधार पर 4 नवंबर को सुमित कुमार को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस चिट्टे के मूल सप्लायर, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और आगे की सप्लाई से जुड़े लोगों की पहचान के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है।पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए जांच जारी रहेगी। साथ ही आम जनता से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

TAGGED: Nurpur police recovered chitta
Chandrika November 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सेंट थॉमस स्कूल में विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति किया जागरूक
Next Article तंबाकू मुक्त समाज के लिए युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली, दिसंबर तक चलेगा अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?