कांगड़ा-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार आज जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। उनके दौरे को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
दौरे के दौरान देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरिंदर मनकोटिया ने सांसद रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के इस दौरे को जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी।इस दौरे के माध्यम से प्रदेश नेतृत्व स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की स्थिति और क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों का जायजा भी ले सकता है।
