By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: रजनी पाटिल की बयानबाजी से कांग्रेस की हताशा उजागर, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जुड़े बयानों पर मांगें सार्वजनिक माफी : राकेश जमवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > रजनी पाटिल की बयानबाजी से कांग्रेस की हताशा उजागर, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जुड़े बयानों पर मांगें सार्वजनिक माफी : राकेश जमवाल
himachalpolitical

रजनी पाटिल की बयानबाजी से कांग्रेस की हताशा उजागर, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से जुड़े बयानों पर मांगें सार्वजनिक माफी : राकेश जमवाल

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/11/16 at 5:39 PM
Share

शिमला-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की भाषा लगातार राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रही है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के प्रति इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। रजनी पाटिल को अपने बयानों के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में अपना जनाधार खोती जा रही है। लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद पार्टी ने आत्ममंथन करने के बजाय व्यक्तिगत आरोपों और अनर्गल बयानबाजी को अपनी राजनीति का आधार बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जबकि कांग्रेस सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में भी विफल साबित हो रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से जनता का मोहभंग हो चुका है। चुनाव के दौरान प्रदेशवासियों से किए गए वादों और गारंटियों को पूरा करने में सरकार की विफलता, प्रशासनिक अव्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उदासीनता के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल को भी प्रदेश में बदलते राजनीतिक माहौल और आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हाथ से निकलने का अंदेशा सताने लगा है। इसी राजनीतिक असुरक्षा के चलते कांग्रेस नेता अनावश्यक विवादों को जन्म दे रहे हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियों से भरा पड़ा है। जब भी कांग्रेस के पास जनता के सवालों और विकास के मुद्दों पर जवाब नहीं होता, तब उसके नेता मर्यादाहीन बयान देकर राजनीतिक चर्चा को भटकाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन वैचारिक विरोध के नाम पर व्यक्तिगत अपमान और असम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

जमवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे नेताओं के प्रति टिप्पणी करते समय कांग्रेस नेताओं को राजनीतिक शिष्टाचार और सार्वजनिक जीवन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस प्रकार की बयानबाजी को चुपचाप स्वीकार नहीं करेगी। रजनी पाटिल को अपने शब्द वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो भारतीय जनता पार्टी पूरे हिमाचल प्रदेश में व्यापक लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों पर उतरकर कांग्रेस की इस बयानबाजी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस को व्यक्तिगत आरोपों और राजनीतिक कटुता की राजनीति छोड़कर प्रदेश की जनता से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए। जनता अब बयानबाजी नहीं, बल्कि विकास, जवाबदेही और बेहतर शासन चाहती है।

TAGGED: Shimla BJP MLA Rakesh jamwal
Chandrika November 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अनिरुद्ध सिंह ने गुम्मा में सामुदायिक केंद्र, खेल मैदान और युवक मंडल भवन के निर्माण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Next Article पेंशनरों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, लंबित वित्तीय लाभों को लेकर तीन दिवसीय धरना शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

देहरा में बंसी लाल गुर्जर का कांग्रेस सरकार पर हमला, किसानों के समर्थन में भरी हुंकार

Ago

पूर्व सैनिक कमल कश्यप ने पेश की मानवता की मिसाल, दिव्यांग महिला को दिए 21 हजार रुपये

Ago

अवैध वन उपज परिवहन पर वन विभाग का शिकंजा, छह वाहन जब्त

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?