By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज, 19 नवंबर को धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज, 19 नवंबर को धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
himachalNews

ऊना में पेंशनरों का आंदोलन तेज, 19 नवंबर को धर्मशाला में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/16 at 6:07 PM
Share

ऊना में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पांचवें दिन भी धरना जारी

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों का अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। ऊना में हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पेंशनर एकत्रित हुए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष जाहिर किया। धरना स्थल पर ‘साडा हक ऐथे रख’ के नारों से माहौल गूंजता रहा।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कई बार अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। पेंशनरों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने हक हासिल करने के लिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने अब आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। समिति ने ऐलान किया है कि 19 नवंबर को धर्मशाला में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन के जरिए सरकार तक अपनी मांगों की आवाज पहुंचाई जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो विधानसभा का घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।पेंशनरों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय हिमाचल प्रदेश की सेवा में बिताया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सम्मानजनक सुविधाएं और अपने अधिकार पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों के प्रतिनिधियों के साथ जल्द बातचीत की जाए और लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।पेंशनरों ने साफ किया कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती। अब 19 नवंबर को धर्मशाला में होने वाले प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

TAGGED: Una Pensioners' agitation
Chandrika November 16, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बीबीएमबी के 15 साल पुराने फैसले से हिमाचल को मिलेंगे 3000 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री सुक्खू
Next Article मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्रॉफ्ट्समैन के भरे जाएंगे 10 पद, नालागढ़ में मिलेगी तैनाती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बेसहारा सांड गंभीर घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया गौशाला

Ago

कला के अनूठे रंगों से सजी ‘त्रिवेणी’ प्रदर्शनी, जीवन के संघर्ष और सकारात्मकता को कैनवास पर किया जीवंत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?