By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला
himachalpolitical

सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/24 at 5:34 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष-। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सैनिकों को लेकर मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी की अध्यक्षता में गुरुद्वारा चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा में सैनिकों को लेकर की गई टिप्पणी से सैनिकों और उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने मंत्री से इस मामले में जवाब देने और अपने बयान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जगत सिंह नेगी का पुतला जलाने का प्रयास किया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस की ओर से लगातार पुतला जलाने से रोकने के प्रयास किए गए, लेकिन कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।आखिरकार पुलिस के विरोध के बावजूद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस घटनाक्रम के चलते गुरुद्वारा चौक पर कुछ समय तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाते रहे।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके सम्मान से जुड़ी किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

TAGGED: Bilaspur BJP Yuva morcha
Chandrika November 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा हमीरपुर, आनंदपुर साहिब से पहुंचे जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
Next Article भरवाईं से चिंतपूर्णी तक 70 करोड़ से संवरेगा मार्ग, NIT की टीम ने किया निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

Ago

हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार

Ago

करुणामूलक आश्रितों के लिए तीन लाख रुपये की आय सीमा फ्लैट करने की मांग

Ago

भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?