By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खेलों के जरिए नशे के खिलाफ जंग को मिलेगी मजबूती, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खेलों के जरिए नशे के खिलाफ जंग को मिलेगी मजबूती, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
himachal

खेलों के जरिए नशे के खिलाफ जंग को मिलेगी मजबूती, ‘खेलो हिमाचल’ अभियान में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

Chandrika
Chandrika 6 Min Read
Updated 2026/11/26 at 3:45 PM
Share

 राज्य स्तर पर विजेताओं को मिलेगा 31 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार

बिलासपुर, सुभाष -: युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रदेश सरकार खेल गतिविधियों को प्रभावी माध्यम बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से शुरू किए गए ‘खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026-27’ को सफल बनाने तथा उपमंडल स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) घुमारवीं के कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अभिषेक बरवाल ने की। इस दौरान अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन और युवाओं के पंजीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अभिषेक बरवाल ने कहा कि नशा आज समाज के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। विशेषकर युवा पीढ़ी को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल युवाओं को नशे से दूर रखना ही नहीं, बल्कि उन्हें खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। खेलों से युवाओं में शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल, अनुशासन और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।उन्होंने कहा कि ‘खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान’ युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करने का महत्वपूर्ण मंच है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और अभिभावकों को सामूहिक जिम्मेदारी निभानी होगी।

एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। इसकी जानकारी उपमंडल के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, महाविद्यालयों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र युवा इस अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और शारीरिक शिक्षा अध्यापकों से विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका पंजीकरण करवाने का आग्रह किया।उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के लिए बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें तथा उनकी रुचि को रचनात्मक गतिविधियों की ओर बढ़ाएं।बैठक में अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इसमें क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्साकशी और बास्केटबॉल सहित कुल दस खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं में 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवक एवं युवतियां हिस्सा ले सकेंगे। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

अभियान के तहत प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक स्तर पर आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। उपमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 41 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 31 हजार रुपये दिए जाएंगे।इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार दो लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार एक लाख रुपये निर्धारित किया गया है। राज्य स्तर पर विजेताओं के लिए और भी बड़े पुरस्कार रखे गए हैं। यहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 31 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 15 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 10 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

अभिषेक बरवाल ने बताया कि अभियान में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। पात्र युवक एवं युवतियां विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://khelohimachal.hp.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते पंजीकरण करवाएं और इस अभियान का हिस्सा बनें।उन्होंने कहा कि नशामुक्त हिमाचल का सपना तभी साकार हो सकता है, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इस दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। खेलों को जनभागीदारी का माध्यम बनाकर युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है। उन्होंने सभी विभागों और संस्थानों से अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त हिमाचल का निर्माण संभव है।

TAGGED: Bilaspur ‘Khelo Himachal’ campaign
Chandrika November 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article डीसी कार्यालय ऊना में संविधान दिवस पर सामूहिक रूप से पढ़ी गई संविधान की प्रस्तावना, लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का लिया संकल्प
Next Article संविधान के मूल्यों से युवाओं को जोड़ने की पहल, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर धर्मशाला में हुआ युवा संवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पर्यटन कारोबारियों पर टैक्स का बोझ बढ़ने का आरोप, भाजपा ने उठाए सुविधाओं की कमी के मुद्दे

Ago

निषाद कुमार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, परिवार सहित किए दर्शन

Ago

नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे सरकार, तस्करी के नेटवर्क पर हो निर्णायक प्रहार : भाजपा 

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर फिर हादसा, पेड़ से टकराई कार; एक गंभीर घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?