By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जनता के हित में उठाया बड़ा कदम, LADA और CSR फंड का होगा विशेष ऑडिट: डॉ. जनकराज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जनता के हित में उठाया बड़ा कदम, LADA और CSR फंड का होगा विशेष ऑडिट: डॉ. जनकराज
himachalNews

जनता के हित में उठाया बड़ा कदम, LADA और CSR फंड का होगा विशेष ऑडिट: डॉ. जनकराज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/11 at 3:00 PM
Share

Bharmour, 11 June-भरमौर विधानसभा क्षेत्र में चल रही जलविद्युत परियोजनाओं के अंतर्गत अब तक LADA (स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण) और CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) के तहत किए गए विकास कार्यों की विशेष ऑडिट करवाई जाएगी। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति के सभापति डॉ. जनकराज ने की।

जलविद्युत परियोजनाओं की फंडिंग पर कड़ी निगरानी

डॉ. जनकराज ने जानकारी दी कि इस विशेष ऑडिट के लिए प्रधान महालेखाकार को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं। ऑडिट का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इन परियोजनाओं से प्राप्त राशि का समुचित उपयोग हुआ है और यह धन स्थानीय विकास में लगा या नहीं।उन्होंने कहा कि भरमौर क्षेत्र में वर्षों से अनेक जलविद्युत परियोजनाएं संचालित हैं, लेकिन स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार LADA और CSR फंड का प्रयोग स्थानीय आवश्यकताओं की अनदेखी करते हुए किया गया।

विधायक जनकराज की दो टूक..

विधायक जनकराज ने दो टूक कहा कि अब हर एक रुपये का हिसाब लिया जाएगा और यह तय किया जाएगा कि जनता का पैसा जनता के ही विकास में लगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ऑडिट के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आई, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डॉ. जनकराज ने कहा कि अब भरमौर के संसाधनों से प्राप्त लाभ का पूरा उपयोग भरमौर के समग्र विकास में ही किया जाएगा और किसी भी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।

TAGGED: Bharmour Dr. janakraj
Chandrika June 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article साच पास पर्यटन मार्ग पर तेजी से सड़क सुधार कार्य… 80 प्रतिशत कार्य पूरा
Next Article हीट वेव की चपेट में हिमाचल.. ऊना में पारा 44 पार,दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?