Shimla,Sanju-हिमाचल प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है, जिसको देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिनों के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विशेषकर निचले इलाकों में यह स्थिति ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
14 जून से राहत की उम्मीद
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार, बीते 24 घंटों में ऊना, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में लू जैसे हालात दर्ज किए गए हैं। ऊना में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के तापमान में 4 से 6 डिग्री की सामान्य से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऊना, कांगड़ा और मंडी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुल्लू, शिमला और सोलन में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।हालांकि, 14 जून से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
