मंडी : धर्मवीर -मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत चंडीगढ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेशचौक में देर रात एक तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर हो गई। घटना से बाइक पर सवार चालक युवक, युवती और एक महिला घा+यल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है और वहां उनका उपचार जारी है। हा+दसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक और कार के बीच हुई टक्कर दिखाई दे रही है।
बीएसएल पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज
जानकारी के अनुसार भंगरोटू निवासी अतुल अपनी माता के साथ देर रात करीब 9:30 बजे चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 पर नेरचौक की ओर जा रहा था। जब वह नरेश चौक के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार बाइक सवार गलत दिशा आया और उनकी स्विफ्ट कार के साथ टकरा गया। हा+दसे में बाइक पर सवार युवक, युवती व महिला बुरी तरह से घायल हो गए। जैसे ही हा+दसे का पता स्थानीय निवासी पंकज सैनी को लगा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर घायलों को निजी वाहन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा। हा+दसे के बाद हाइवे के दोनों ओर जाम की स्थिति पैदा हो गई । सूचना मिलते ही बीएसएल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों का अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है।
