नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज स्वच्छता पखवाड़े के तहत एक घंटे के लिए श्रमदान की अपील की गई थी। नाहन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अगवाई में एक घंटे के लिए सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
नाहन शहर के रानी झांसी पार्क से सफाई अभियान की शुरुआत हुई जिसके बाद शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। सफाई अभियान में नाहन नगर परिषद के सफाई कर्मियों, एनएसएस छात्रों, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है इसी कड़ी मे देशव्यापी स्वच्छता अभियान चल रहा है जिसके तहत नाहन में सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मेरा देश विकसित हो और स्वच्छ हो यह है स्वपन महात्मा गांधी ने लिया था और उसे स्वप्न को पूरा करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथ में लिया है।
