विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश की ऊना जिला के चिंतपूर्णी की छपरोह पंचायत के वार्ड नंबर एक रेही में बुधवार शाम 5 बजे के करीब जुबेर भाई रजाई रिपेयर की वर्कशॉप में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इस से 5 लाख का नुकसान हो गया और सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही सैकड़ों में भयंकर रूप से फैल गई और आसपास के घरों में और दुकानों में आग लगने का खतरा पैदा हो गया।
जानकारी के अनुसार जब यह घटना घटित हुई तो एक कामगार ही वहां पर था। आग लगने की घटना से 5 लाख के लगभग का नुकसान बताया जा रहा हैं। जुबेर भाई की कार्यशाला में रुई को मुलायम करने के लिए रखी मशीन को भी भारी नुकसान इस आग की वजह से हुआ हैं। इसके अलावा रखी हुई रूई और तैयार माल भी जल गया हैं, जिसके कारण लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैं।
वहीं आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के काम में जुट गए। हालांकि आग लगने के कारण क्या रहे इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने से पहले कुछ स्थानीय लोग भी पानी की पाइप लगाकर आग को बुझाते हुए देखें गए। वहीं फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर आग पर काबू पा लिया।
मौके पर पहुंचे पटवारी नवनीत सिंह ने बताया कि मौके पर नुकसान का जायजा लिया जा रहा हैं, जिसकी रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार भरवाई को पेश की जाएगी। वहीं फायर पोस्ट के इंचार्ज शंकर दास ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेज दी गई थी जिसके बाद कुछ समय के बाद फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पा लिया गया हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा हैं।
