राकेश, ऊना: भारतीय सेना ने जिला ऊना में जिला सैनिक कल्याण के सहयोग से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जहां वीर सैनिकों जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं उनकी वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वहीं उनके लिए चलाई गई योजनाओं की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन वजरा कोर के तत्वाधान में एरो ब्रिगेड की ओर से 15 मैक इन्फैंट्री रैजिमेंट की ओर से किया गया। आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वीर नारियों, विधवाओं और पूर्व सैनिकों से जुड़ना हैं, उन्हें सभी प्रासंगिक पेंशन लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाने साथ-साथ स्थानीय प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय करके शिकायत निवारण में सहायता करना हैं।
कार्यक्रम के दौरान 18 वीर नारियों को उनके पतियों की ओर से राष्ट्र की रक्षा करते हुए कर्तव्य के पालन में सर्वोच्च बलिदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और 15 मैक इन्फैंट्री रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल जय कुमार मिश्रा ने यूआरसी, पेंशन व ईसीएचएस प्रलेखन के संबंध में नई ऑनलाइन पेंशन प्रणाली (स्पर्श) पोर्टल बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
