सोलन : योगेश शर्मा -हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुई है, लेकिन अभी भी प्रदेश में नुकसान के मामले सामने आ रहे है।
ताजा मामला शनिवार सुबह का है, जब जिला सोलन के अर्की के बखालग में पहाड़ी से एक विशालकाय चट्टान सड़क पर आ गिरी है, जिस कारण सड़क बन्द हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी है, जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल चट्टान के पहाड़ी से गिरने से एक भवन को नुकसान हुआ है,लेकिन जानमाल का कोई नुकसान इस दौरान देखने को नही मिला है।
