By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिलासपुर से विशेष बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों का दल अमृतसर रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिलासपुर से विशेष बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों का दल अमृतसर रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
himachalNews

बिलासपुर से विशेष बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों का दल अमृतसर रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/28 at 6:08 PM
Share
बिलासपुर, सुभाष-:बिलासपुर में अंतरपीढ़ी समन्वय कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से सक्षम बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के एक संयुक्त दल को दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए अमृतसर रवाना किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और जिला कल्याण अधिकारी के सहयोग से आयोजित की गई है। कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धाश्रम “अपना घर” देओली तथा विशेष बच्चों के संस्थान “नया सवेरा” नसवाल, घुमारवीं के प्रतिभागियों को ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।यात्रा दल में 14 वरिष्ठ नागरिक, 15 विशेष रूप से सक्षम बच्चे तथा दोनों संस्थानों के कुल 13 स्टाफ सदस्य शामिल हैं। दल अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट परेड देखेगा। इसके बाद प्रतिभागी स्वर्ण मंदिर और जलियांवाला बाग का भ्रमण करेंगे। रात्रि विश्राम की व्यवस्था अमृतसर में की गई है।इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चे और वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण व सम्माननीय हिस्सा हैं। उन्हें समान अवसर और सामाजिक सहभागिता प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पीढ़ियों के बीच संवाद, संवेदनशीलता और आपसी समझ को बढ़ावा मिलता है।
अंतरपीढ़ी समन्वय कार्यक्रम के तहत जिले में संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, प्रेरक संवाद और रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।उपायुक्त ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर, मानव सेवा ट्रस्ट और “नया सवेरा” संस्थान का सहयोग के लिए आभार जताया।रवाना होने से पूर्व उपायुक्त ने प्रतिभागियों को फल व अल्पाहार वितरित कर सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रा दल का नेतृत्व प्रकाश बंसल और सविता कुमारी कर रहे हैं।
TAGGED: Bilaspur intergenerational coordination program
Chandrika February 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मांगें न मानने पर उग्र हुई एबीवीपी, कॉलेज के गेट पर ही जड़ दिया ताला
Next Article नलवाड़ी मेला-2026: “वॉयस ऑफ बिलासपुर” ऑडिशन में युवाओं की दमदार प्रस्तुतियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: दो अभियानों में 290 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Ago

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?