By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नलवाड़ी मेला-2026: “वॉयस ऑफ बिलासपुर” ऑडिशन में युवाओं की दमदार प्रस्तुतियां
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नलवाड़ी मेला-2026: “वॉयस ऑफ बिलासपुर” ऑडिशन में युवाओं की दमदार प्रस्तुतियां
himachalNews

नलवाड़ी मेला-2026: “वॉयस ऑफ बिलासपुर” ऑडिशन में युवाओं की दमदार प्रस्तुतियां

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/28 at 6:12 PM
Share
बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के तहत इस वर्ष शुरू की गई नई प्रतियोगिता “वॉयस ऑफ बिलासपुर” के ऑडिशन शनिवार को आयोजित किए गए। भाषा एवं संस्कृति विभाग के बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक परिसर में हुए ऑडिशन में जिले भर से 16 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. मनोहर शर्मा, डॉ. कश्मीर सिंह और गौरव कौंडल शामिल रहे।जजों ने प्रतिभागियों की सुर, ताल, प्रस्तुति शैली और मंच आत्मविश्वास के आधार पर उनकी कला को परखा। कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों ने लोकगीत, फिल्मी गीत और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया।उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी दी कि ऑडिशन के माध्यम से शीर्ष 15 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को विशेष ग्रूमिंग सत्रों के जरिए संगीत क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञों से प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे फाइनल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।जिला प्रशासन का मानना है कि “वॉयस ऑफ बिलासपुर” जैसी पहल से स्थानीय युवाओं को मंच मिलेगा और उनकी छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। नलवाड़ी मेला-2026 के साथ जोड़ी गई यह नई कड़ी युवाओं के लिए प्रेरणा और पहचान का माध्यम बनने की उम्मीद जगा रही है।
TAGGED: Bilaspur nalwadi fair
Chandrika February 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिलासपुर से विशेष बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों का दल अमृतसर रवाना, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
Next Article शिमला में हाईटेक सफाई की शुरुआत, गोबलर मशीन का ट्रायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?