मंडी, धर्मवीर-:शनिवार को छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वल्लभ कॉलेज मंडी के गेट पर ताला ही जड़ दिया गया। ताला लगाकर कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया और कर्मचारियों को अंदर नहीं जाने दिया।
एबीवीपी वल्लभ कॉलेज मंडी के इकाई अध्यक्ष कर्ण ठाकुर ने बताया कि वे अपनी कुछ जरूरी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से कॉलेज प्रबंधन को बार-बार अवगत करवा रहे हैं लेकिन कॉलेज प्रबंधन उन मांगों की तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलेज की कैंटिंन पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी हुई है। बॉयज होस्टल की मैस पिछले सात महीनों से बंद पड़ी है और छात्रों को खाना खाने के लिए कहीं दूसरे स्थानों पर जाना पड़ रहा है, जिससे उनके समय की बर्बादी हो रही है। कॉलेज परिसर में गर्ल्ज कॉमन रूम तो बना दिया गया है लेकिन उसमें लड़के की घुसे रहते हैं और वहां अव्यवस्थाओं का आलम है। शौचालयों की दशा इतनी दयनीय है कि उन्हें इस्तेमाल करने पर ही चिढ़ आ जाती है। कॉलेज में आए दिन कई तरह के आयोजन होते रहते हैं जिनमें बहुत से बाहरी लोग भी आते हैं। जब ये लोग ऐसे गंदे शौचालयों को इस्तेमाल करते होंगे तो उससे कॉलेज की क्या छवि जाती होगी। इन्होंने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही इनकी इन जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो फिर आने वाले समय में क्रमिक अनशन शुरू किया करके विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।
TAGGED:
Mandi ABVP protest
Chandrika
