राहुल चावला , धर्मशाला | श्रम, रोज़गार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से 25 व 26 जुलाई 2025 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में विशाल रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस दो दिवसीय मेले में देश व प्रदेश की 35 से 40 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां भाग लेंगी। यह मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगा, जहां विभिन्न शैक्षणिक योग्यता धारक—आठवीं, बारहवीं, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक, बी.फार्मा व एम.फार्मा—अपने कौशल अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि रोज़गार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बन सकता है।
