अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल की पंचायतों ने अब आपको हाईटेक टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। पंचायतों में फैब्रिकेटेड टॉयलेट लगाने का काम शुरु किया जा रहा हैं जिसकी शुरुवात जिला हमीरपुर की दडूही पंचायत से की गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन टॉयलेट स्कोर बनाकर आम जनता की सुविधा के लिए शुरू किया जाएगा।
लोगों को खुले में शौच करने से रोकने के लिए यह टॉयलेट काफी मददगार साबित होंगे। खास बात है कि फैब्रिकेटेड टॉयलेट होने की वजह से इसे चंद घंटों में ही इनस्टॉल किया जा सकता है और इसकी सबसे खास बात यह भी है कि इसमें पानी की भी प्रॉपर सुविधा होगी। हाथ धोने के लिए वॉश बेसन होगा गंदगी की समस्या से निपटने के लिए पंचायतें इन्हें लगाएंगें। इन्हें लगाने का सारा खर्च केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत उठाया जाएगा ।
हमीरपुर ज़िला मुख्यालय के साथ लगती दडूही पंचायत को फैब्रिकेटेड टॉयलेट बनाने के लिए 2 लाख 10 हजार रुपए मिले हैं। यहां तो ऐसे टॉयलेट बनाए जाएंगे जिसमें एक बनकर तैयार हो गया है इसे मटहानी शिव मंदिर के पास लगाया गया हैं । इस टॉयलेट के रखरखाव का जिम्मा यहां की मंदिर कमेटी को ही सौंपा गया हैं। जहां भी इस तरह के टॉयलेट लगाए जाएंगे वहां इसकी देखरेख का सारा जिम्मा लोकल कमेटी की ओर से किया जाएगा जिसे संबंधित पंचायत की ओर से ही बनाया जाएगा।
टॉयलेट बना बनाया तैयार होकर आएगा,सिर्फ इसे इंस्टॉल करना होगा। इसके लिए या तो सीवरेज टैंक बनाकर उसके साथ जोड़ा जा सकता है या फिर बायो टैंक भी बनाकर काम में लाया जा सकता हैं। टॉयलेट की सारी निगरानी पंचायत की ओर से ही की जाएगी।
दडूही पंचायत के प्रधान उषा बिरला ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत फैब्रिकेटेड टॉयलेट बनाने के लिए पैसे मिले हैं जिसमें एक टॉयलेट बनकर तैयार हो गया है और दूसरा भी जल्द ही अच्छी लोकेशन पर लोगों की सुविधा के लिए लगाया जाएगा।
