अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): 25 सितंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार के पिछले 10 महीनों की कारगुजारी का पर्दाफ़ाश करने के लिए होने वाले धरना प्रदर्शन में हमीरपुर जिला से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि बढ़ चढ़कर इस प्रदर्शन में सभी लोग भाग लें और झूठी सरकार को बेनकाब करें। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला के प्रत्येक मंडल से 300 कार्यकर्ता प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगे ।
भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि आज से 10 महीने पहले कांग्रेस ने झूठे वादे करके प्रदेश की सत्ता हथियाई थी, लेकिन पिछले 10 महीनों में हर क्षेत्र में कांग्रेस की सारी पोल खुल चुकी हैं। बेरोजगार लोग आज परेशान हैं,। भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका हैं। भाई भतीजावाद प्रदेश में बढ़ गया हैं। बदलियों की अगर बात की जाए तो अपना पराया परिभाषित करके लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं। इन सब बातों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शिमला के चौड़ा मैदान में विधानसभा घेराव के लिए इकट्ठा होने का समय निश्चित किया हैं,जिसमें जिला भाजपा के सभी मंडलों से पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेने जा रहे हैं ।
विधानसभा में हिमाचल में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के प्रस्ताव पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने ना तो वॉकआउट किया और ना ही इस पर विरोध जताया हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सभी लोग एक साथ हैं और मिलकर इसे लड़ना चाहिए।
