राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-4 अप्रैल 1905 को जिला कांगड़ा में आए भयावह भूकंप की स्मृति में जिला प्रशासन द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया,कांगड़ा भूकंप के 120 वर्ष पूरे हुए है।उन्होंने बताया कि उस दुर्भाग्यपूर्ण घड़ी में विपत्ति-ग्रस्त लोगों की याद में सुबह 10ः30 बजे डीसी ऑफिस से पुलिस ग्राउंड तक मार्च निकाला गया इस मार्च में स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया।इस मार्च में जिला प्रशासन की ओर से एडीसी कांगड़ा,स्थानीय स्कूल,अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मार्च में शामिल हुए.
भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने गवाई जान
वही एडीसी कांगड़ा विनय कुमार ने कहा कि 1905 में आए भूकंप को आज 120 साल हो गए हैं और जब यह भूकंप आया था तो इस भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थीं और कई मकान जमीदोज हो गए थे इसी स्मृति में आज उपायुक्त कार्यालय से ले कर पुलिस मैदान धर्मशाला तक मार्च का आयोजन किया गया.एडीसी विनय कुमार ने कहा कि जब 1905 में भूकंप आया था तो उस समय कई लोगों की जान गई थी.आज उसी स्मृति में यह मार्च निकला गया है और लोगों को जागरूक करने के लिए यह मार्च निकला गया है,इस मार्च स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया है ताकि अगर भूकंप आता है तो किस तरह से एहतियात बरतना है इस बारे में बच्चों को भी जागरूक किया गया।
