बीबीएन :जगत सिंह (TSN)- नालागढ़ के खेड़ा में एक ट्रांसफॉर्मर रिपेयर करने की दुकान में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि जैसे ही दुकान पर कर्मी काम कर रहे थे,एक ट्रांसफर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ । देखते ही देखते धुएं के साथ आग ने पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के ट्रांसफार्मरों को भी पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। पहले तो ट्रांसफॉर्मर रिपेयर की दुकान पर काम करने वालों ने खुद ही आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का विराट रूप धारण होता हुआ देख दमकल विभाग नालागढ़ को सूचित किया गया।
दमकल विभाग नालागढ़ की पहले एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग का भीषण रूप धारण होता देखकर दमकल विभाग नालागढ़ ने एक और गाड़ी आग बुझाने के लिए मोके पर भेजी । दमकल विभाग नालागढ़ की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक़्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया,लेकिन आग लगने के कारण दुकान मालिक को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीम और दुकान मालिक की ओर से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दमकल विभाग नालागढ़ के अधिकारी ने बताया कि उन्हें फोन द्वारा सूचना मिली की राष्ट्रीय उच्च मार्ग खेड़ा में राज फैक्ट्री के साथ एक ट्रांसफार्मर बनाने वाली दुकान में भयंकर आग लगी हुई है ।सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की दो गाड़ियां के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने से लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है और दमकल विभाग की टीम हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
