सोलन : योगेश शर्मा (TSN)- सोलन शहर तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है, जहां विकास बढ़ रहा है, वहां पर समस्याएं बढ़ना लाजमी है । सोलन शहर में पार्किंग की समस्या लंबे समय से है लेकिन आज तक इस समस्या का स्थाई हल नही निकल पाया है। अब नगर निगम सोलन इस समस्या को हल करने के लिए कार्य तो कर रही है, लेकिन कबतक यह समस्या हल होती है यह देखने लायक होगा ।
नगर निगम सोलन शहर में तीन जगहों पर पार्किंग का निर्माण करने की प्रकिर्या बना रहा है, जिसके बनने से शहर में पार्किंग की समस्या के हल होने की उम्मीद है। नगर निगम सोलन के कमिश्नर जफर इकबाल ने कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या बहुत बड़ी है जो लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन निगम इसकी तरफ अब कार्य करने जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम शहर में तीन जगहों पर पार्किग को लेकर कार्य करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के ओल्ड बस स्टैंड पर मल्टी स्टोरी पार्किग बनाने का विचार निगम का है । ऐसे में यहां पर इंटर डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेशन को लेकर एक बैठक सेना के अधिकारियों के साथ आगामी दिनों में की जानी है। इसी तरह शहर के चौक बाजार में दुर्गा क्लब के पास बनी पार्किंग को बढ़ाने का विचार भी निगम कर रहा है, यहां पर भी कुछ लोगों की जमीन है जो इस पार्किंग के साथ लगती है । ऐसे में उन लोगों के साथ भी निगम बातचीत कर रहा है, वही ठोड़ो ग्राउंड के साथ अग्निशमन विभाग के पास खाली पड़ी जमीन पर निगम पार्किंग बनाने के लिए कार्य करना शुरू कर चुकी है । इसके लिए डीपीआर भी बनकर तैयार हो चुकी है,जहां पर जल्द ही पार्किंग का निर्माण हो जाएगा।
