नाहन/देवेन्द्र कुमार: विधायक डा. राजीव बिन्दल ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर, धौलाकुंआ, माजरा और हरिपुर खोल पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास किए। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने कहा कि माजरा उप तहसील की विभिन्न पंचायतों में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज कोदेवाला राजकीय उच्च विद्यालच का उदघाटन किया गया है, इसी कोदेवाला स्कूल को मिडल भी वर्तममान सरकार के कार्यकाल में ही बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि लोहगढ़ स्कूल भी हमारे कार्यकाल में बना है, हरिपुर खोल की जमा दो स्कूल भी इसी कार्यकाल में बना है। इस प्रकार भाजपा सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में इस इलाके में बहुत ही शानदार कार्य किए हैं। उन्होंने धौलाकुआं में प्राथमिक पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ भी किया।
