सोलन:योगेश शर्मा (TSN)-सोलन शहर के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले सरकारी डिपो उपभोक्ता को डिपो पर मिलने वाला सरसों का तेल दुर्गंध युक्त मिला है,जिसको लेकर व्यक्ति ने स्थानीय पार्षद,खाद्य सुरक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग को शिकायत कर दी है.वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग नगर निगम की ओर से सरसों के तेल के तीन सैंपल भरे गए हैं और इसकी गुणवत्ता जांच के लिए इन्हें CTL लैब कंडाघाट भेजा गया है,जहां से 15 दिन में रिपोर्ट आने के बाद सरसों तेल की गुणवत्ता का पता लग पाएगा।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल भरकर जांच की शुरू
नगर निगम सोलन के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ अतुल ने बताया कि वार्ड नंबर 9 के पार्षद से उन्हें शिकायत मिली थी कि उनके वार्ड के एक व्यक्ति को सरकारी डिपो से मिलने वाला तेल दुर्गंध युक्त मिला है,जिसे तुरंत देखते हुए विभाग ने सैंपल भरे हैं। उन्होंने कहा कि इस CTL लैब कंडाघाट भेज दिया गया,जहां से 15 दिन में रिपोर्ट आएगी जिसके बाद इसकी गुणवत्ता की सही जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी राशन डिपो जो अस्पताल रोड पर है,वहां पर शिकायतकर्ता द्वारा इस तेल को खरीदा गया था.इस तेल का प्रयोग करने के लिए इन्होंने जैसे ही इसे खोला तो इसमें से दुर्गंध आने लगी इसके बाद तेल के लेबल और निर्माण की तिथि देखी गई तो इसे दूसरे तल के पैकेट से मिलाया गया। इन सब चीजों के बाद व्यक्ति के खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत दी है जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है।
