संजीव महाजन, नूरपुर: उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत मेरा में एक व्यक्ति की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्र सिंह (55), सपुत्र प्रकाश निवासी वार्ड न 6 (मेरा) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इंद्र सिंह खेतों में काम कर रहा था कि इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के दो लड़के व एक लड़की है और मृतक की पत्नी कैंसर की रोगी है। पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने कहा कि यह काफी निर्धन परिवार है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
