राकेश, ऊना: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। चुनाव के मद्देनजर ही जिला में पंजाब राज्य से लगती क्षेत्र में 25 पुलिस नाके स्थापित किए जा रहे हैं। चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में निर्वाचन के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयकर, आबकारी एवं कराधान, पुलिस, नाॅरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, खनन, जीएसटी, आरटीओ व वन अधिकारियों ने भाग लिया।
उपायुक्त ने बताया कि ज़िला में पंजाब राज्य से लगते क्षेत्र में वर्तमान में 8 प्रवेश द्वारों पर नाके स्थापित हैं जबकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 17 अतिरिक्त नाके स्थापित किए जाएंगे। जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से मुख्य 5 प्रवेश द्वारों पर नाके लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त बाॅटलिंग प्लांट ओर थोक विक्रेता केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। ज़िला में 9 सर्वीलेंस टीमों के अलावा माइनिंग स्क्वैड भी तैनात रहेंगे। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि वह बिना नंबर से चल रहे वाहनों पर कार्रवाई करें,जबकि नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो को निर्देश दिए गए है ल कि पुलिस सहायक के तौर पर एक नारकोटिक टीम की तैनाती की जाए।
डीसी ने बताया कि जिला में अधिकारिक रूप से कुल 52 क्रैशरों में से वर्तमान में 40 क्रैशर क्रियाशील है। जबकि 75 लीज़ में से 46 लीज़ संचालित है।उन्होंने खनन विभाग को निर्देश दिए कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए संचालित लीज़ों के अधिकार क्षेत्र की डिमार्केशन करवाना सुनिश्चित करें ओर नियमों की उलंघना पर एनजीटी मापदंडों के अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मशीनों से खनन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने आरटीओ, पुलिस, आबकारी एवं कराधान एवं वन विभाग को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए है। बैठक में डीएफओ मृत्युंजय माधव, इंटैलिजेंट ऑफिसर संजीव कुमार, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विनोद डोगरा, खनन अधिकारी नीरज कांत, आयकर अधिकारी विनोद कुमार, आरटीओ राजेश कौशल ओर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर ने भाग लिया।
