सिरमौर,भूपिंदर(TSN)-गिरीपार क्षेत्र के कालथ गांव के पास आज एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बडग नामक स्थान से पुन्नधार की और जा रही एक चलती निजी बस के उपर पहाड़ी की तरफ से विशालकाय चट्टान गिर गई,यह चट्टान बस की छत पर ही रूक गई।ये चमत्कार कहे या ईश्वरीय कृपा एक बड़ा हा*दसा होते होते बच गया।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक विशालकाय चट्टान बस की छत पर फंसी है।यहां काबिले जिक्र है कि यह चट्टान चलती बस पर गिरी ऐसे में अगर चालक संतुलन खो देता तो भी हा*दसा बड़ा हो सकता था।अगर चट्टान बस की छत को तोड़ कर अंदर आ जाती तो भी हा*दसा बड़ा हो सकता था, गनीमत यह रही कि केवल एक महिला की टांग में हल्की चोट आई बाकी सभी यात्री सुरक्षित है।महिला का नागरिक अस्पताल ददाहू में ईलाज करवाया गया है ।
