अरविंदर सिंह,हमीरपुर : आकाशवाणी के हमीरपुर केंद्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 100 वीं कड़ी को सुनने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हमीरपुर नगर परिषद अध्यक्ष मनोज मिन्हास, अन्य पार्षदों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर उपस्थित लोंगो ने प्रधानमंत्री के मन की बात की 100 वीं कडी को ध्यान से सुना ओर लोगों का मत था कि इससे प्रधानमंत्री आम लोगों के साथ जुड़कर उन्हें नई दिशा व प्रेरणा देते हैं।
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने बताया कि उन्होंने आकाशवाणी हमीरपुर में प्रधानमंत्री के मन की बात 100 वीं कड़ी को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात से युवाओं और अन्य वर्गों को प्रेरणा मिलती हैं ओर उनका अनुरोध है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम को हमेशा जारी रखें।
आकाशवाणी हमीरपुर के कार्यक्रम निष्पादक अनुज कुमार ने बताया कि रविवार को आकाशवाणी हमीरपुर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया था, जिसमें नगर परिषद हमीरपुर अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के हर पहलु को स्वयं बताते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सीख मिलती है तथा उनके एक आहवान पर लोग एकजुट हो जाते हैं शायद इसीलिए इस कार्यक्रम को जन-जन की आवाज भी कहा जाता हैं।
