संजीव महाजन, नूरपुर: जिला कांगड़ा में थाना कांगड़ा रेलवे पुलिस के एएसआई विक्रांत की अगुवाई में पुलिस दल ने ज्वाली विधानसभा के हरसर और नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन में गशत करके प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन पर बिना किसी उचित कारण घूमने और वहां पर न बैठने को लेकर लोगों को समझाया और साथ में चेतावनी भी दी।
रेलवे पुलिस एएसआई विक्रांत ने कहा कि हमने रेलवे स्टेशन नगरोटा सूरिया,हरसर इत्यादि में गश्त और प्लेटफॉर्म की चैकिंग की हैं। चैकिंग के दौरान जो भी प्लेटफॉर्म पर बिना किसी काम के युवा, लड़कियां , लोग पाए गए उन्हें हमने चेतावनी देकर छोड़ दिया हैं और उन्हें कहा गया कि वह बिना उचित काम यहां ना बैठें। वहीं स्थानीय लोगों को रेलवे एक्ट, ट्रैफिक नियम ओर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर भी जागरूक किया गया हैं।
