सोलन : योगेश शर्मा- सोलन शहर के रबोन में शुक्रवार देर शाम सड़क एनएच 5 पर क्रॉस करते हुए एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया है । जिसमे व्यक्ति की मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम काली बहादुर था और वो ध्याड़ी मजदूरी का काम सोलन शहर में करता था व शहर के आंजी रबोन में रहता था वो शाम के समय रबोन में सड़क क्रॉस कर रहा था । ऐसे में चंडीगढ़ की तरफ से शिमला की ओर एक ट्रक तेज रफ्तार में आया और उसने उक्त व्यक्ति को टक्कर दे मारी जिससे व्यक्ति को चोटें आई। व्यक्ति को 108 के माध्यम से इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस ने नाका लगाते हुए शहर के चंबाघाट में ट्रक चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार किया है।
मौके से फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने चंबाघाट में दबोचा
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के रबोन में एक ट्रक चालक द्वारा व्यक्ति को टक्कर मारने का मामला सामने आया था । जिसमे व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया था,जिसे नाका लगाकर सोलन पुलिस ने शहर के चंबाघाट से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच इस मामले में शुरू कर दी है।
