Chamba, Manjur-हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चांजू में आज एक बड़ा हादसा टल गया। बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर टूटकर एक चलती निजी बस की छत पर गिर गया। बस में 20–25 यात्री सवार थे। पत्थर चालक की सीट के पास गिरा, जिससे 2–3 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
एसडीएम चुराह, अंकुर ठाकुर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही लैंडस्लाइड की घटनाओं के चलते बरसात के मौसम में यात्रा सावधानी से करनी चाहिए, क्योंकि अचानक गिरते पत्थर बड़े हादसों का कारण बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि चालक की सूझबूझ से आज एक बड़ा हादसा टल गया और दर्जनों लोगों की जान बच गई।
