बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर पशुओ का चारा ले जा रहा ट्राला बिलासपुर के पास खाई में गिर गया। नेशनल हाईवे पर स्वारघाट की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहा ये ट्राला अनियंत्रित होकर देर रात को लेक व्यू होटल के पिछले मोड पर खाई में जा गिरा। जिसमें चालक और परिचालक को हल्की हल्की चोटे आई है ।
बताया जा रहा है कि यह ट्राला पशुओं का चारा लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही गत रात्रि लेक व्यू होटल के पास पहुंचा तो चालक ने गाड़ी के ऊपर से नियंत्रण खो दिया और ट्राला खाई में जा गिरा । गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गाड़ी का काफी नुकसान हो गया है। वही अब खाई में गिरे ट्राले से दूसरे ट्राले में पशुओं के चारे को पलटा जा रहा है।
