सोलन : योगेश शर्मा- केंद्र की BJP सरकार की नीतियों और अडानी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस ने सोलन मॉल रोड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्यालय के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी निर्वाचन क्षेत्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पदाधिकारी समेत सभी कार्यकर्ताओं ने इस धरने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि जिस तरह से केंद्र में भाजपा सरकार वितीय संस्थाओं को ध्वस्त कर रही है और देश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है । उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि अडानी समूह द्वारा लाखों करोड़ों की संपत्ति का दुरुपयोग के बारे में भी जांच समिति बैठाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है।
शिव कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिये देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि अडानी समूह में एलआईसी ने 36,474.78 करोड़ व भारतीय बैंकों ने लगभग 80 हजार करोड़ का निवेश किया। अडानी के खातों में घोटाले के सामने आने के बाद कांग्रेस को देश के उन लोगों की चिंता है, जिन्होंने अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई इन वित्तीय संस्थानों में लगा रखी है।
