सोलन : योगेश शर्मा – जिला सोलन के कुनिहार मार्ग पर एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में सीमेंट से भरा ट्रक अच्चानक खाई से जा लुढ़का । गनीमत यह रही कि ट्रक के खाई में लुढ़कने की वजह से कोई जानमाल का नुकसान नही हुआ है।
जानकारी के अनुसार देर रात दाड़लाघाट से चंडीगढ़ की ओर जा रहा सीमेंट से भरा ट्रक जब अर्की कुनिहार मार्ग के बिरन गांव के समीप पंहुचा, तो एक तीखे मोड़ पर आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर मे ट्रक का पिछला टायर मोड़ के डंगे से अच्चानक नीचे खिसक गया व ट्रक खाई में लुड़क गया। ट्रक चालक पंकज कुमार ने इसकी सूचना तुरन्त अपने मालिक को दी।
ट्रक मालिक राजेश पूरी ने कहा कि गत रात्रि जब सीमेंट से भरा ट्रक अर्की कुनिहार के बिरन गांव के समीप पंहुचा तो एक तीखे मोड़ पर अच्चानक एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर मे ट्रक का पिछला टायर डंगे से नीचे खिसक गया व ट्रक खाई में लुड़क गया। ट्रक के लुढ़कने की वजह से कोई भी चोटिल नही हुआ। ट्रक सीमेंट लेकर दाड़लाघाट से चंडीगढ़ की और जा रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई है व ट्रक को निकालने के लिए क्रेंन मंगवा ली गई।
