मंडी : धर्मवीर- हिमाचल प्रदेश लाइब्रेरियन्ज़ एशोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग उठाई है कि कॉलेजों में लाईब्रेरियन के पदों पर होने जा रही सीधी भर्ती से पहले इन पदों को प्रमोशन के माध्यम से भरा जाए। प्रदेश भर में तैनात असिस्टेंट लाईब्रेरियन वर्षों से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। इन्हें यूजीसी स्केल भी दिय जा चुका है। ऐसे में जो लोग पात्रता रखते हैं उन्हें प्रमोशन देकर कालेज लाईब्रेरियन के पदों को भरा जाए। यह मांग आज मंडी में आयोजिप पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश लाइब्रेरियन्ज़ एशोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भगत गुलेरिया ने उठाई।
भगत गुलेरिया ने बताया कि प्रदेश में 2 स्टेट लाईब्रेरी, 11 जिला, 13 तहसील और 140 कालेज लाईब्रेरी हैं। इसके अलावा 2800 स्कूलों में भी लाईब्रेरी चल रही हैं। 140 कालेजों में लाईब्रेरियन के 18 पद ही भरे हुए हैं जबकि बाकी जगहों पर असिस्टेंट लाईब्रेरियन ही यह काम देख रहे हैं। इन्हें यूजीसी स्केल दिया जा चुका है लेकिन पदनाम नहीं बदला गया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार सीधी भर्ती के माध्यम से रिक्त पदों को भरने जा रही है। ऐसे में सरकार पहले प्रमोशन देकर रिक्त पदों को भरे। जो पात्रता रखते हैं उन्हें पूर्व की भांति यह प्रमोशन दी जाए।
गुलेरिया ने बताया कि 2010 के बाद से प्रदेश में असिस्टेंट लाईब्रेरियन के पदों पर कोई भर्ती नहीं हुई है। 20 से 25 हजार लोग इसका कोर्स करके नौकरी के इंतजार में बैठे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने लाईब्रेरियन के कैडर को डाईंग कैडर डिक्लेयर कर दिया है और अब इसे जेओए लाईब्रेरी पदनाम दिया गयाा है। एसोसिएशन इसका विरोध करती है और सरकार पुराने पदनाम को बहाल करके नियुक्तियां देने का कार्य तुरंत प्रभाव से शुरू करे।
