मंडी/ धर्मवीर- मंडी में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल यानी 17 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी। प्रतियोगिता का आयोजन पड्डल मैदान के साथ लगते टेबल टेनिस हॉल में किया जाएगा। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला भर के प्रतिभावान खिलाड़ी भाग लेंगे जिसके लिए 14 अक्टूबर तक एंट्री प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन के दौरान बालक, बालिका, पुरुष एवं महिला वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इस आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कल से शुरू होगी दो दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता
Leave a comment
Leave a comment
