By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती पर शिमला में श्रद्धा और समरसता का अनूठा संगम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती पर शिमला में श्रद्धा और समरसता का अनूठा संगम
himachalReligion

भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती पर शिमला में श्रद्धा और समरसता का अनूठा संगम

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/12 at 4:29 PM
Share

Shimla, Sanju (TSN)-भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में भव्य उत्सवों का आयोजन किया गया। राजधानी शिमला के छोटा स्थित तिब्बती स्कूल में किन्नौर-लाहौल स्पीति बौद्ध सेवा संघ एवं भारत-तिब्बत मैत्री संघ द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य, संगीत और परंपरागत भिक्षु प्रार्थनाओं के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन और उपदेशों को प्रस्तुत किया गया।मुख्यमंत्री  सुक्खू ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, और करुणा का जो संदेश मानवता को दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, भाईचारा और शांति की स्थापना के लिए बुद्ध के दिखाए मार्ग पर चलना समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री  सुक्खू ने  कहा, “बुद्ध के विचार न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और सहअस्तित्व की भावना को भी प्रबल करते हैं। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी, तिब्बती समुदाय के सदस्य, स्थानीय निवासी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने विश्व शांति, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द के लिए प्रार्थना की.

TAGGED: Shimla birth anniversary of Lord Buddha
Chandrika May 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article महापौर के आश्वासन के बाद शिमला में सैहब सोसायटी कर्मियों की हड़ताल समाप्त
Next Article तुर्की से ड्रोन डील पर AICC का तीखा सवाल.. “दुश्मन के साथ खड़े देशों से कैसा व्यापार?”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?