मंडी/ परी शर्मा: हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली से पंजाब होकर हिमाचल के पहाड़ चढ़ने आई आम आदमी पार्टी का शोर विधानसभा चुनावों से पहले खामोश होता जा रहा है। मंडी सदर से आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री कश्मीर सिंह अपनी टीम के साथ मंडी सदर से कांग्रेस की उम्मीदवार चंपा ठाकुर से कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
चंपा ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को छोड़ कर आए संगठन मंत्री और उनकी टीम को कांग्रेस का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया व उनका स्वागत किया । चंपा ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का कुनबा दिनप्रती दिन बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही नाम के दो कश्मीर सिंह ,सरला देवी व अन्य लोग आप को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
वहीं राजस्व विभाग से सेवानिवृत हुए कश्मीर सिंह आप के संगठन मंत्री रहे, जिन्होंने कांग्रेस हाथ थामते ही कहा कि मंडी सदर से कांग्रेस की उम्मीदवार को जीता कर विधानसभा भेजना है और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आप आदमी पार्टी विश्वास के काबिल नही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के नेता बोलते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। कश्मीर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मंडी सदर से बीजेपी के ऐसे नेता को टिकेट दे दिया है जिन्होंने आम आदमी पार्टी का कोई काम तक नही किया है ।
