सोलन (योगेश शर्मा): आम आदमी पार्टी ने एक एक कर हिमाचल की जनता को चार गारंटियां दी है। अब आम आदमी पार्टी इन गारंटियों के आधार पर चुनाव मैदान में उतरेगी। अब इन गारंटियों को प्रचार प्रसार हर विधान सभा क्षेत्र में किया जा रहा है। सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी महिला विंग की सयुंक्त सचिव वंदना शर्मा ने कहा कि चौथी गारंटी में उनकी पार्टी ने महिलाओं के हितों को ध्यान में रखा है।
वदंना ने कहा कि जो महिलाएं 18 वर्ष से अधिक उम्र की होगी उसे 1000 रूपये प्रति माह आम आदमी पार्टी द्वारा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं को सम्मान के रूप में दी जाएंगी। ताकि उनका सम्मान बढ़े और वह छोटे कार्यों के लिए आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने इस गारंटी का स्वागत किया है और उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि प्रदेश की महिलाऐं चुनावों में आप का साथ देंगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चाहे भाजपा रही हो या कांग्रेस लेकिन उन्होंने कभी भी महिलाओं के उत्थान की बात नहीं की है,उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से आम आदमी पार्टी विकास कार्यों को लेकर गारंटीआ दे रही है उससे बौखलाकर अब अन्य पार्टियां भी लोगों को गारंटी देने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली और पंजाब में अपनी बातों को जनता के बीच रखकर सारे वादे आम आदमी पार्टी पूरा कर रही है। वह हिमाचल में भी आगामी समय मे करने वाली है।
