अरविंदर सिंह, हमीरपुर: आज शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब हमीरपुर की ओर से जिला हमीरपुर की विशिष्ट महिला शिक्षिकाओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 24 महिला शिक्षकों सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिला शिक्षिकाओं में लक्ष्मी अग्निहोत्री,डॉ. सुमन लता, चित्रा मल्होत्रा, आशिमा बनियाल, नैना लखन पाल, डॉ. शालिनी कपूर,नीलम कंवर, नैना राणा, रीना शर्मा, शिवानी शर्मा, संतोष कुमारी, सुमित ठाकुर, लीला देवी, सुशीला कपिल, अनीता देवी, मीनाक्षी शर्मा,अंजना कुमारी, सारिका कपिल, पूजा डोगरा, सीमा कांगो, मीना शर्मा, बंदना शर्मा, सुमन कुमारी, प्रकाश शर्मा शामिल रही।
इस सम्मान कार्यक्रम में रोटरी प्रधान रो.राकेश ठाकुर, सेक्रेटरी रो.भगवती प्रसाद शर्मा, कार्यक्रम चेयरमैन प्रो. जे.पी अग्निहोत्री सहित सभी रोटेरियन विशेष तौर पर सपरिवार मौजूद रहे।
