विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री मंगलवार को दोपहर के समय मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए उनके दरबार पहुंची। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। पुजारी तिलक राज कालिया ने उन्हें मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करवाई।
मंदिर में माथा टेकने के बाद मंदिर ट्रस्ट के वित्त अधिकारी शमी राज,मंदिर अधिकारी बलबंत सिंह, पुजारी तिलक राज कालिया,इशू कालिया और नभ कालिया ने उन्हें माता रानी की फोटो व माता रानी की चुनरी भेंट स्वरूप दी। आस्था अग्निहोत्री अपनी सहेलियों के साथ माता चिंतपूर्णी और माता ज्वालाजी के दर्शनों के लिए निकली हुई हैं।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की माता चिंतपूर्णी के प्रति काफी आस्था हैं। वे और उनका परिवार कई बार माता चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने आता रहता हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिमी अग्निहोत्री पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची हुई थी।
