मंजूर पठान,चंबा:चंबा जिला के तहत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र को बीस पंचायतों के केंद्र बिंदु कहे जाने वाले नकरोड में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। लोगों को यहां पार्किंग सुविधा न होने से अपने वाहन बेतरतीब तरीके से जगह जगह खड़े करने पड़ते है जिसके चलते आए दिनों यहां लोगों की गाड़ियों के चलान हो रहे हैं।
बता दें की बीस पंचायतों के लोग अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए यहां आते है और सैकड़ों गाडियां बाजार होने की वजह से यहां आती जाती हैं,लेकिन लोगों को मजबूरन अपनी गाडियां सड़क किनारे खड़ी करनी पड़ती हैं ओर यहां भी परेशानी ही झेलनी पड़ती हैं। लोगों ने और खासकर वाहन चालकों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की सरकार जल्द नकरोड में पार्किंग खोलने का प्रयास करें ताकि हमें परेशानियों सामना ना करना पड़े।
।
वहीं दूसरी ओर नकरोड मार्केट के लोगों ने कहा की बिना पार्किंग के यहां काफी परेशानी हो रही हैं। यहां बीस पंचायतों का केंद्र बिंदु हैं और काफी संख्या में लोग आते हैं। उन्हे अपनी गाड़ियों को पार्क करना मुश्किल हो रहा है जिसके चलते लोगों के चलान होते हैं। यहां के बाशिंदों ने सरकार से मांग उठाई हैं की जल्द यहां पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए ताकि लोगों को यहां दिक्कतों ना सामना न करना पड़े।
