संजु चौधरी, शिमला: शिमला में एबीवीपी ने गुरुवार को 75 वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला पहलवान बबिता फोगाट विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर बबीता फोगाट ने देश में बढ़ रही हिंसा पर कहा कि आज मणिपुर ही नहीं छत्तीसगढ़, बंगाल सहित पूरे देश मे महिलाओं के प्रति हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे महिलाएं और पूरी मानवता शर्मसार हो रही हैं।
राज्यस्थान महिला अपराधों में नंबर वन पर हैं। प्रधानमंत्री ने भी इस पर चिंता जाहिर की है और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस पर चिंता करने की जरूरत हैं। महिलाओं के सम्मान के लिए पूरे समाज को संगठित होने की जरूरत है और समाज को अपने सोच बदलने और महिलाओं को सशक्त करने की जरूरत हैं।
वहीं महिला पहलवानों के धरने के सवाल के जवाब में बबिता फोगाट ने कहा कि सभी खिलाड़ी ओलंपिक की तैयारियों में मैदान में उतर गए हैं। मामला कोर्ट में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने न्याय व्यवस्था व प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास हैं। बबिता फोगाट ने एबीवीपी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी हैं।
