राकेश,ऊना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को किसानों के लिए एक बड़ी सौगात दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान समिति केंद्रों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया हैं। देशभर में सैकड़ों की तादाद में खोले गए किसान समिति केंद्रों पर किसानों को एक ही छत पर तमाम सुविधाएं मिलेगी जिसमें बीज से लेकर मिट्टी की गुणवत्ता जांच की भी सुविधा किसानों को मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वर्चुअल माध्यम से किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन कर शुभारंभ कर दिया गया हैं । यह किसान समृद्धि केंद्र किसान की रीढ़ की हड्डी को मजबूत करेंगे और किसानों को खेती-बाड़ी के लिए काफी अहम साबित होंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के किसान को और मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं का जिक्र भी अपने संबोधन में किया इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।
बीजेपी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की माने तो किसान समृद्धि केंद्र का शुभारंभ आज देश के प्रधानमंत्री की ओर से किया गया हैं। यह किसान समृद्धि केंद्र किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे क्योंकि एक ही छत के नीचे अब किसानों को बीज व अन्य तमाम सुविधाएं मिल सकेगी और खेती करने के लिए उनकी मिट्टी कितनी उपजाऊ है इसकी जांच भी इन किसान समृद्धि केंद्रों पर की जाएगी।
उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में जल्द ही क्लस्टर खेती को शुरू किया जाएगा ताकि किसानों की आमदन को बढ़ाया जा सके और हिमाचल प्रदेश में दूध की गुणवत्ता को सुधारने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
